फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI information Updation on AADHAAR date of birth

एक बार के बाद घर बैठे नहीं बदल सकेंगे आधार में जन्म तिथि: यूआईडीएआई

Wed, 08 Aug 2018 10:05 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Wed, 08 Aug 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
UIDAI information Updation on AADHAAR date of birth

आधार में एक बार से अधिक जन्म तिथि बदलवाने के लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। हाल ही में जारी आधिकारिक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने कहा कि एक बार से अधिक जन्म तिथि बदलवाने के लिए आधार धारक को यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा। यह बदलाव आधार (नामांकन और अपडेट) नियम, 2016 के तहत किए गए हैं जो कि 31 जुलाई से लागू हो गए हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यूआईडीएआई अगले साल अप्रैल से एक नई सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे मौजूदा पते का वैध प्रमाण न रखने वाले आधार धारकों को अपना पता आसानी से बदलने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए वे एक खुफिया पिन वाले पत्र का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईडीएआई अधिसूचना में कहा गया कि जिन निवासियों के पास पते का स्वीकार्य प्रमाण नहीं है, वे एक खुफिया पिन के साथ आधार के माध्यम से पते के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद निवासी को जैसे ही पत्र प्राप्त होगा वे खुफिया पिन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पता बदल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed