यूजीसी ने अकादमिक कैलेंडर में बदलाव कर जारी किए नए दिशा-निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर में बदलाव कर दिशानिर्देश जारी किए हैं। यूजीसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित कराई जा सकती है। संस्थानों को ऑनलाइन माध्यमों से भी परीक्षाएं आयोजित करने की स्वतंत्रता होगी।
The terminal semester(s)/final year(s) examinations be conducted by the universities/institutions by the end of September 2020: University Grants Commission (UGC) in its revised guidelines https://t.co/ILr4lPdlzQ
— ANI (@ANI) July 6, 2020विज्ञापन
इससे पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने केंद्रीय शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थाओं को परीक्षाएं कराने की अनुमति दे दी। गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालयों को यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार फाइनल ईयर/सेमेस्टर की परीक्षाएं कराना अनिवार्य है। परीक्षाएं कराने वाली संस्थाओं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स के तहत परीक्षाएं कराई जानी जाहिए।
बता दें कि यूजीसी ने 29 अप्रैल, 2020 को परीक्षाओं को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। मगर परीक्षा कैलेंडर में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां 1 से 15 जुलई तक फाइनल ईयर के परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया था, अब इसे बढ़ाकर सितंबर कर दिया गया है।