फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC issues guidelines, colleges and universities can reopen with 50 percent attendance in safe areas

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

Thu, 05 Nov 2020 11:49 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
UGC issues guidelines, colleges and universities can reopen with 50 percent attendance in safe areas
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (फाइल फोटो)

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए बृहस्पतिवार को दिशा-निर्देशों को अधिसूचित किया। कोविड-19 महामारी के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से ही बंद हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए, परिसरों को फिर से खोलने का निर्णय उनके कुलपतियों और प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करना होगा।

दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित अन्य सभी संस्थानों के लिए संबंधित राज्य सरकारों के फैसलों के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा गया है कि वे चरणबद्ध तरीके से परिसरों को खोलने की योजना बनाएं तथा ऐसी गतिविधियों पर जोर दें जिनमें कोरोना वायरस मानदंडों का पालन हो। इनमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग शामिल हैं।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को तभी खोलने की अनुमति दी जाएगी, जब वे निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर हों। इसके अलावा निषिद्ध क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को कॉलेजों में जाने की अनुमति नहीं होगी।


इसके साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाएगी कि वे निषिद्ध क्षेत्रों में आने वाले इलाकों का दौरा न करें। विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed