फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC declared 23 universities to be fake,up is on top

यूजीसी ने 23 विश्वविद्यालयों को घोषित किया फर्जी, यूपी पहले स्थान पर

Tue, 23 Jul 2019 09:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Jul 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
UGC declared 23 universities to be fake,up is on top
यूजीसी - फोटो : file photo

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के 23 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित करते हुए सूची जारी की है। इनमें से आठ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं। यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने बताया कि ‘छात्रों और आम लोगों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 23 स्वयंभू और गैर पंजीकृत संस्थान यूजीसी अधिनियनम का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें से आठ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में और उसके बाद सात विश्वविद्यालय दिल्ली में हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पुडूुचेरी में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं।’  

विज्ञापन


यह हैं सूची
 

 

यूपी में वाराणसेय संस्कृत विश्व विद्यालय (वाराणसी), महिला ग्राम विद्यापीठ / विश्व विद्यालय (प्रयागराज), गांधी हिंदी विद्यापीठ (वाराणसी), नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्प्लेक्स होम्योपैथी (कानपुर), नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय (अलीगढ़), उत्तर प्रदेश विश्व विद्यालय (मथुरा), महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्व विद्यालय (प्रतापगढ़) और इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद (नोएडा) गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय हैं। इस सूची में बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी (कर्नाटक), सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी (केरल), राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी (महाराष्ट्र) और श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (पुडुचेरी) को भी शामिल किया गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दो-दो फर्जी विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, नवभारत शिक्षा परिषद और नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed