उद्धव ने भाजपा को दी धमकी, 'मत उलझिए वर्ना अपने हाथ जला बैठोगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर पार्टी पर निशाना साध दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दिए कि मुंबई महानगर पालिका के चुनावों में पार्टी अकेले उतर सकती है। बता दें कि अभी तक शिवसेना के दबदबे वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव में पार्टी भाजपा के साथ मिलकर लड़ती रही है।
शनिवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उद्धव ने कहा उद्धव का यह बयान मुख्यमंत्री फडणवीस के उस बयान के उलट आया है जो जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के मौके पर कहा था कि पार्टी चुनावों से पूर्व शिवसेना से गठबंधन कर सकती है यदि वह वह भाजपा को क्षेत्र की बढ़ती ताकत के रूप में स्वीकार करे और विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार चले।
बता दें कि महाराष्ट्र में सरकर बनाने के बाद भाजपा खुद को राज्य में शिवसेना के बड़े भाई की भूमिका में ले आई है जबकि अभी तक इस पर शिवसेना का दावा रहा था। शिवसेना नेता भी दावा करते थे कि केंद्र की राजनीति में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी तो राज्य की राजनीति में शिवसेना।
मुख्यमंत्री के बयान के बाद भड़की शिवसेना
हालांकि बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा अकेले लड़ने और सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त करने के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण तो बदले ही पार्टी भी मजबूत स्थिति में आ गई। ऐसे में भाजपा हर चुनाव में खुद को फ्रंटफुट पर ही रखती है।
वहीं मुख्यमंत्री के उस बयान पर उद्धव ने कड़ा जवाब देते हुए कहा उनका (भाजपा) विजन डॉक्यूमेंट उनके पास रहने दो हमें उसका क्या करना है। उन्होंने भाजपा को चेताते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता देश की आर्थिक राजधानी में उनकी अहमियत कम करने की किसी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इससे पूर्व पार्टी सांसद संजय राउत के एक संकलन के लांच के अवसर पर उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी अभियान पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि लोगों की समस्याएं 50 दिनों में दूर हो जाएंगी, लेकिन लगता है कि अब वो इसके लिए बहाना ढूंढ रहे हैं। लोग परेशान हैं उनकी समस्याओं का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है।
भाजपा को चेतावनी देते हुए उद्धव बोले हमसे मत उलझो वर्ना आग में अपने हाथ जला बैठोगे। हम सत्ता के लिए नहीं, सत्ता हमारे लिए है।