फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udhampur nationally rated best performing district in achieving targets in PMGSY road construction during 2021 2022

उपलब्धि: सड़क निर्माण के क्षेत्र में पूरे देश में अव्वल रहा जम्मू-कश्मीर का उधमपुर, टॉप 30 जिलों की सूची जारी

Fri, 08 Apr 2022 04:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Apr 2022 04:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत साल 2021-22 में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले देश के शीर्ष 30 जिलों की सूची में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के छह जिले शामिल हैं। इनमें पहले स्थान पर उधमपुर के अलावा डोडा, किश्तवाड़, रियासी, कठुआ और राजौरी भी हैं।

विज्ञापन
Udhampur nationally rated best performing district in achieving targets in PMGSY road construction during 2021 2022
Representative Image - फोटो : PMGSY

विस्तार

साल 2021-22 के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 30 जिलों की सूची जारी की गई है। इसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उधमपुर जिला पहले स्थान पर रहा है। यहां 2021-22 के दौरान 644.05 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ। वहीं, दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश का मंडी (421.888 किमी) और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड का पिथौरागढ़ (363.888 किमी) रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक ट्वीट में यह सूची साझा करते हुए लिखा कि पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में लक्ष्य प्राप्त करने में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पहला स्थान पाने के लिए उधमपुर को बधाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उधमपुर की उपायुक्त इंदू कंवल छिब को धन्यवाद भी कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2000 में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed