फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udhagamandalam: Order to shoot the elusive cannibal tiger, has so far killed four people

उधगमंडलम: नरभक्षी बाघ को गोली मारने का आदेश, अब तक चार लोगों को बना चुका निवाला

Fri, 01 Oct 2021 08:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधगमंडलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधगमंडलम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

आखिरकार नरभक्षी बाघ को मारने का आदेश देना ही पड़ा। वह रहस्मयी ढंग से इंसानों को निवाला बना रहा था। शुक्रवार को उसने एक और व्यक्ति का शिकार कर लिया था।
 

विज्ञापन
Udhagamandalam: Order to shoot the elusive cannibal tiger, has so far killed four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : MP Forest Dept

विस्तार

तमिलनाडु के उधगमंडलम में नरभक्षी बाघ ने शुक्रवार को एक और व्यक्ति को मार डाला। हाल के कुछ दिनों में वह चार लोगों की जान ले चुका है। इसे देखते हुए उधगमंडलम के मुख्य वन संरक्षक शेखर कुमार नीरज ने उसे तत्काल गोली मारने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को इस टाइगर ने उधगमंडलम से करीब 80 किलोमीटर दूर एक चरवाहे को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने उसकी खोजबीन शुरू की थी और उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की मुहिम छेड़ी  थी। हालांकि वह जख्मी होने के बाद भी वन विभाग के 100 लोगों की टीम को चकमा दे गया था। उसकी तलाश में जुटी टीम में केरल के स्पेशल टास्कफोर्स के कुछ लोग व दो हाथियों के दस्ते भी शामिल हैं। ये बीते छह दिन से उसे खोज रहे हैं।
विज्ञापन


29 सितंबर को नजर आया था
नरभक्षी बाघ 29 सितंबर को जंगल में नजर आया था, उस दिन उसने एक बकरी का शिकार किया था। इसके बाद वह अत्ताकराई गांव में घुस गया, यह मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के तहत आता है। यहां उसने शुक्रवार दोपहर 85 साल के एक व्यक्ति को निशाना बनाया। इससे गांव वालों में दहशत फैल गई और वे उसे पकड़ने की मांग करने लगे। गुडालूर के विधायक पोन जयशीलन ने भी तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बाघ अब तक चार लोगों और 20 गायों व बकरियों की भी जान ले चुका है। वन विभाग के सूत्रों ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक नीरज ने हालात की गंभीरता व उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने में विफल रहने के मद्देनजर गोली मारने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed