{"_id":"5bf62a87bdec22696c1d2f04","slug":"uddhav-thackeray-will-leave-for-ayodhya-with-soil-of-shivneri-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवनेरी किले की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवनेरी किले की मिट्टी लेकर अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के जन्मस्थान शिवनेरी किले से मिट्टी लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
ठाकरे के करीबी हर्षल प्रधान ने बताया कि शिवसेना अध्यक्ष गुरुवार को पुणे में जुन्नार के पास स्थित शिवनेरी किले जाएंगे जहां इसकी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा, शिवाजी महाराज न केवल शिवसेना के, बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं।
विज्ञापन
बालासाहब ठाकरे ने हमेशा उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास किया, जिसे अब उद्धव आगे बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पार्टी ने अपने अभियान को धार देते हुए ठाकरे ने "पहले मंदिर फिर सरकार" का नारा भी दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि उद्धव ने मुंबई में शिवसेना की विजय दशमी रैली में एलान किया था कि वह 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर के निर्माण पर प्रश्न करेंगे। हालांकि मंगलवार को ठाकरे ने कहा था कि उन्होंने अभी तक अयोध्या में रैली करने के बारे में फैसला नहीं किया है।