{"_id":"5b5787e74f1c1b4e748b6d53","slug":"uddhav-thackeray-targets-pm-modi-on-foreign-visits-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ने अब पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उद्धव ने अब पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर निशाना साधा है। मंगलवार को शिवसेना के मुखपत्र में प्रकाशित साक्षात्कार के दूसरे हिस्से में उद्धव ने कहा कि मोदी का ध्यान बस दूसरे देशों पर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर साल 2014 में महाराष्ट्र में समर्थन नहीं देते तो भाजपा के नेता कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों को तोड़ने की तरकीब अपनाते।
विज्ञापन
'महाराष्ट्र में सत्ता में शामिल नहीं होती शिवसेना तो कांग्रेस-एनसीपी में होती तोड़फोड़'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि शिवसेना राज्य की सरकार में शामिल नहीं होती तो अन्य राज्यों की तरह यहां भी तोड़फोड़ की राजनीति का इस्तेमाल होता। भाजपा ने जैसे त्रिपुरा में कांग्रेस और टीएमसी को तोड़ दिया वही तरीके यहां भी अपनाए जाते। सरकार में रहकर उसका विरोध करने को जायज ठहराते हुए शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि इससे हमारे लोगों को सरकार में काम करने का प्रशासनिक अनुभव मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत देकर गलत नहीं किया लेकिन, भाजपा ने देश के लोगों के साथ धोखा किया। कांग्रेसनीत यूपीए सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर भी उद्धव ने भाजपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो उसको लेकर दूसरों पर कीचड़ उछालने के बजाए उसे साबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की चर्चा न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में हुई थी। जब यह घोटाला सामने आया था तब देश की छबि निम्न स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसा लगता था कि भारत जैसा भ्रष्ट और कोई देश नहीं है। लेकिन, सरकार बदलने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों में कुछ नहीं हुआ।