{"_id":"678391cb4724462b6803a590","slug":"uddhav-thackeray-strength-has-diminished-says-narayan-rane-on-announcing-go-solo-maharashtra-local-body-polls-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'उद्धव की ताकत कमजोर हो रही', शिवसेना यूबीटी के अकेले चुनाव लड़ने के एलान पर राणे का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'उद्धव की ताकत कमजोर हो रही', शिवसेना यूबीटी के अकेले चुनाव लड़ने के एलान पर राणे का तंज
Sun, 12 Jan 2025 03:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:26 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के बीच बढ़ती कथित नजदीकियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर फैसला करेंगे और हमें वो मंजूर होगा।'
विज्ञापन
नारायण राणे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भाजपा सांसद नारायण राणे का कहना है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी कमजोर हो रही है। दरअसल शिवसेना यूबीटी ने स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया है। उसे लेकर ही नारायण राणे ने तंज कसा है। शिवसेना यूबीटी के अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी गठबंधन के अस्तित्व पर सवालिया निशान लग गया है। अकेले चुनाव लड़ने का एलान करते हुए शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में अवसरों की कमी होती है और साथ ही संगठनात्मक विकास भी नहीं हो पाता है। राउत ने ये भी कहा कि महाविकास अघाड़ी और इंडी गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था।
'उद्धव ने ढाई साल में गंवाई ताकत'
शिवसेना यूबीटी के अकेले चुनाव लड़ने पर जब भाजपा सांसद नारायण राणे से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'उद्धव ठाकरे कभी आत्मविश्वास से बात करते थे, लेकिन अब उनकी ताकत कम हो गई है। अगर वे अकेले चुनाव लड़ेंगे तो क्या होगा? पार्टी में अब क्षमता नहीं है। बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व में उनकी पार्टी ने जो हासिल किया था, उसे उद्धव ठाकरे ने सिर्फ ढाई साल में गंवा दिया है। शिवसेना (यूबीटी) द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब शिवसेना यूबीटी के रुख में भाजपा सरकार के प्रति नरमी देखी जा रही है।
शिवसेना यूबीटी के भाजपा के साथ आने की संभावनाओं पर ये बोले राणे
शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के बीच बढ़ती कथित नजदीकियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर फैसला करेंगे और हमें वो मंजूर होगा।' भाजपा के स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने की संभावना पर प्रतिक्रिया देने से राणे ने इनकार कर दिया। बीड में सरपंच की हत्या को लेकर जारी हंगामे पर राणे ने संजय राउत को घेरा। उन्होंने कहा कि 'जब शिवसेना सत्ता में थी, तब राउत किसको बचा रहे थे? किस माफिया से उनकी मुलाकात हुई? किस अच्छे काम की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा? पहले उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। राणे ने ये भी कहा कि 'शिवसेना (यूबीटी) में विश्वसनीय आवाजों की कमी है, इसलिए राउत बयानबाजी करते रहते हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन