मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट नहीं है GST रेट में बदलाव- शिवसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) काउंसिल द्वारा किए गए बदलाव मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट नहीं है और अभी इसमें कई और बदलावों की जरूरत है।
उद्धव ने आगे कहा कि 'सरकार ने ये बदलाव गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किए हैं। मैं कोई अर्थशास्त्री नहीं हूं लेकिन पहले जो सरकारें आईं वह अपने निर्णयों में बदलाव नहीं करती थीं। इन बदलावों से लोग अब भी खुश नहीं हैं। महंगाई ऊंचाई पर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब भी बहुत ज्यादा हैं।'
Changes announced by GST Council are not Diwali gift. Several more changes are required: Uddhav Thackeray, Shiv Sena President pic.twitter.com/TIG0LS358u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 7, 2017
बता दें कि शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की 22वीं बैठक के बाद छोटे व्यापारियों और आम लोगों को सरकार की तरफ से टैक्स रेट में राहत दी गई है।
पढ़ें- छोटे निर्यातकों को जीएसटी में मिली बड़ी राहत
मीटिंग के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जीएसटी पर अमल के तीन महीने बाद केंद्र सरकार ने इससे परेशान छोटे एवं मझोले उद्योगों (एसएमई) को बड़ी राहत देते हुए कंपोजिशन स्कीम में टर्नओवर की सीमा 75 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दी है।