फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray slammed Yogi Adityanath and said he felt like hitting him with his own footwear

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- योगी को उन्हीं की चप्पल से पीटना चाहता हूं

Sat, 26 May 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 26 May 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray slammed Yogi Adityanath and said he felt like hitting him with his own footwear
उद्धव-योगी

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में उन्होंने योगी की हालिया पालघर यात्रा के बारे में कहा कि उनका मन किया उन्हें उनकी ही चप्पल से मार दें। यूपी के सीएम को ठाकरे ने भोगी करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी की प्रतिमा पर माला पहनाते समय उन्होंने अपनी चप्पलें नहीं उतारी थी।

विज्ञापन


योगी को ढोंगी सीएम करार देते हुए उद्धव ने कहा- 'उन्होंने चप्पल पहनकर शिवाजी की प्रतिमा को माला पहनाई। मेरा मन किया कि उन्हें उन्हीं की चप्पल से उनके चेहरे पर मारुं। वह कोई योगी नहीं हैं वह भोगी है। यदि वह योगी होते तो सबकुछ छोड़कर चले जाते और गुफा में जाकर रहते। लेकिन वह जाकर सीएम की कुर्सी पर बैठ गए हैं।'
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में रही शिवसेना ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'आज भाजपा एक सनकी खूनी बन गई है। जो उसके सामने आने वाले किसी को भी मार सकती है। नासिक और परभानी में सेना की जीत केवल एक शुरुआत है और हमारी पालघर उप-चुनाव में जीत ट्रेलर होगा। यह उत्थान महाराष्ट्र की राजनीति को बदलकर रख देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने पालघर उप-चुनाव की एक रैली में कहा था, 'जिस तरीके से इस पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करके भाजपा की पीठ में खंजर घोंपा है, उससे मैं कह सकता हूं कि दिवंगत बाल ठाकरे की आत्मा को गहरा दुख पहुंचा होगा।' योगी ने कहा था कि बाला साहब ने हमेशा आगे बढ़कर अगुवाई की न कि इस तरह धोखा दिया। रैली में योगी ने शिवसेना की तुलना अफजल खान से भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed