फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav thackeray says fight against covid 19 is going to be tough now 13,000 have recovered

अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था, अब इसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता: उद्धव ठाकरे

Sun, 24 May 2020 04:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Uddhav thackeray says fight against covid 19 is going to be tough now 13,000 have recovered
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था और अब इसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच ठाकरे ने यह भी कहा कि आने वाले बारिश के मौसम (मानसून) में अत्यधिक सतर्क होने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था। इसे तुरंत हटा देना भी उतना ही गलत होगा। हमारे लोगों के लिये यह दोहरा झटका होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसका प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल था, जिसे 15 अप्रैल से बढ़ाते हुए तीन मई तक (दूसरा चरण) किया गया था। इसका तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था और अब लॉकडाउन 4.0 कुछ छूट के साथ 18 मई से 31 मई तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने थोड़ी मदद की है लेकिन वह कोई राजनीतिक छींटाकशी नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को अभी तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की बकाया राशि नहीं मिली है। ट्रेन टिकट किराये (प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिये) का केंद्र का हिस्सा मिलना अभी तक बाकी है। कुछ दवाइयों की अब भी कमी है। शुरुआत में हमने पीपीई किट और अन्य उपकरणों की कमी का भी सामना किया। 

उन्होंने बताया कि राज्य में 33,786 सक्रिय मरीज हैं जबकि 13,000 मरीज ठीक हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून आने वाला है जिसके साथ उससे संबंधित बीमारियां भी आएंगी। ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अब कठिन होने जा रही है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 47,000 से ऊपर पहुंच गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्य में सक्रिय रोगियों की संख्या 33,786 है और 13,000 से अधिक ठीक हो चुके हैं। मानसून का मौसम आ रहा है, इसलिए उससे संबंधित बीमारियां भी आएंगी। इसलिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।'

उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उनसे अनुरोध किया कि वे हमें हवाई यात्रा फिर से शुरू करने की तैयारी करने के लिए कुछ समय दें।’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आने वाला समय महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘हम यह नहीं कह सकते कि 31 मई को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। हमें देखना होगा कि हम कैसे आगे बढ़ेंगे। आने वाला समय महत्वपूर्ण है क्योंकि वायरस का प्रसार बढ़ रहा है। मैं स्वास्थ्यकर्मियों को फिर आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हर तरह से उनके साथ हैं।’

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed