{"_id":"6549a5bf5c78335c6c02f353","slug":"uddhav-thackeray-on-mahadev-betting-app-says-chhattisgarh-cm-will-get-clean-chit-if-he-joins-bjp-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahadev App: 'बघेल अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो क्लीन चिट मिल जाएगी', महादेव एप विवाद उद्धव का भाजपा पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahadev App: 'बघेल अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो क्लीन चिट मिल जाएगी', महादेव एप विवाद उद्धव का भाजपा पर तंज
Tue, 07 Nov 2023 08:19 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:19 AM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल भाजपा में अगर शामिल होते हैं तो ये महादेव एप हर हर महादेव एप में बदल जाएगा। उनके ऊपर लगे सभी न्यायिक मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक किताब लॉन्च के दौरान महादेव सट्टेबाजी एप विवाद मामले में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल अगर भाजपा में शामिल होते हैं तो इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बघेल के भाजपा में शामिल होने के बाद ये महादेव एप भी हर हर महादेव एप में बदल जाएगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल भाजपा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अगर वो शामिल होते हैं तो ये महादेव एप हर हर महादेव एप में बदल जाएगा। उनके ऊपर लगे सभी न्यायिक मामला सुलझ जाएगा।'
सीएम बघेल ने बताया राजनीतिक षड़यंत्र
महादेव सट्टेबाजी एप विवाद फिलहाल एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यह मुद्दा प्रकाश में तब आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक संदिग्ध के बयान का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल पर एप प्रचारकों से 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। ईडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये (दावें) जांच का विषय है।
विज्ञापन
हालांकि, बघेल ने इन आरोपों को राजनीतिक षड़यंत्र करार देते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने भाजपा पर ईडी, सीबीआई जैसे केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा, 'चुनाव से पहले मेरी छवी खराब करने के लिए ईडी द्वारा उठाया गया बहुत ही दुर्भावनापूर्ण कदम है। ईडी ने कहा कि संदिग्ध का बयान जांच का विषय है। हालांकि, अगर जांच नहीं हुआ तो एक व्यक्ति के बयान पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की क्या जल्दी है? यह ईडी और केंद्र के गलत मंशा को दर्शाता है।'
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ईडी के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें ऐसा करने नहीं देगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों सात नवंबर और 17 नवंबर में मतदान होगा।