फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Future Friend Remark For BJP Leader Reignites Buzz In Maharashtra Politics

महाराष्ट्र में भविष्य के साथी: क्या फिर एक साथ आएंगे भाजपा-शिवसेना, मुख्यमंत्री उद्धव के बयान से अटकलें तेज 

Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

दरअसल, सीएम उद्धव ठाकरे औरंगाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। संबोधन के दौरान उद्धव ने कहा कि मंच पर बैठे मेरे पूर्व, मौजूदा और यदि हम साथ आते हैं तो भविष्य के सहयोगी।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Future Friend Remark For BJP Leader Reignites Buzz In Maharashtra Politics
उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शुक्रवार को दिए बयान से एक बार महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है। उद्धव ने एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राव साहेब दानवे को भविष्य के साथी बताया। इसके बाद से ही राजनीति के गलियारों में शिवसेना और भाजपा के फिर साथ आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

विज्ञापन


दरअसल, सीएम उद्धव औरंगाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री दानवे भी मंच पर मौजूद थे। संबोधन के दौरान उद्धव ने दानवे की ओर इशारा करते हुए कहा कि मंच पर बैठे मेरे पूर्व, मौजूदा और यदि हम साथ आते हैं तो भविष्य के सहयोगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे एक कारण से रेलवे पसंद है। आप ट्रैक नहीं छोड़ सकते और दिशा भी नहीं बदल सकते। अगर कोई डायवर्जन हो तो आप हमारे स्टेशन पर आ सकते हैं, लेकिन इंजन पटरियों को नहीं छोड़ता है।
विज्ञापन


बता दें कि उद्धव के करीबी और सरकार में मंत्री अनिल परब के खिलाफ हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की है। मामले में छापेमारी भी की गई है। इन घटनाओं और उद्धव के हालिया बयान को देखते हुए तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, शिवसेना के नेताओं ने भाजपा के साथ आने की अफवाहों को खारिज किया है। वहीं, विपक्ष के नेता और पूर्व मुयमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ऐसी अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शिवसेना और भाजपा के साथ आने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक हुई थी। दोनों की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी। तब भी दोनों दलों के साथ आने को लेकर अटकलें लगाई गई थीं। इस पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा था कि उद्धव और पीएम मोदी दुश्मन नहीं हैं। वे जब चाहे एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed