{"_id":"58a84c994f1c1b0d4cd83dfe","slug":"uddhav-thackeray-controversial-statement-over-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ने BJP को बताया कोबरा, बोले- फन कुचल दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उद्धव ने BJP को बताया कोबरा, बोले- फन कुचल दूंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अब खत्म होने के कगार पर है। लेकिन इस बीच भाजपा के साथ 25 साल तक गठबंधन करने वाली शिव सेना अब उस पर हमले बेहद तीखे कर दिए हैं। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के बारे में कहा, हमारा गठबंधन पिछले 25 साल से कोबरा के साथ था, जो कि अब अपना फन निकाल रहा है। मैं जानता हूं, इसे कैसे कुचला जाता है।
उद्धव ने यह बात 21 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार शाम एक रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने झूठे वादे और आश्वासन देकर जनता के साथ धोखेबाजी की है।
चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में उद्धव ने फडणवीस सरकार को ‘नोटिस पीरियड’ पर रखा था और भाजपा के साथ चुनाव के बाद किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया था। हालांकि राज्य में सरकार को अपनी पार्टी के समर्थन के मुद्दे पर उन्होंने थोड़ी नरमी बरतते हुए कहा कि पार्टी का समर्थन इस बात पर निर्भर करेगा कि वह राज्य में परेशान किसानों के कर्ज माफी की मांग को पूरा करती है या नहीं।