{"_id":"56e519c14f1c1b86188b4571","slug":"uddhav-thackeray-comments-on-pakistan-team-during-t-20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ने कहा 'गेंद और बम एक साथ नहीं फेंके जा सकते'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उद्धव ने कहा 'गेंद और बम एक साथ नहीं फेंके जा सकते'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 02:14 PM IST
सार
- गेंद और बम एक साथ नहीं
- ऐसा खतरनाक खेल नहीं खेल सकते
- गुप्तचर एजेंसियां ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच पर टिप्पणी की है कि गेंद और बम एक साथ नहीं फेंके जा सकते हैं। उद्धव ने कहा कि सीमा पर मौजूद जवान जब पीछे मुड़ेंगे तो देखेंगे कि उनके एक हाथ में बम है दूसरे में गेंद। हम ऐसा खतरनाक खेल नहीं खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ने कहा कि क्या हमें ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलने की जरूरत है जो हमेशा हमारे पीठ में छुरा भोंकता रहा हो। गौरतलब है कि टी -20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम शनिवार शाम कोलकाता पहुंची है। इस दौरान खास सुरक्षा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
गुप्तचर एजेंसियों ने भी पाक टीम के भारत आते ही अलर्ट जारी कर दिया है कि आंतकी संगठन अपनी गतिविधियां तेज कर सकते हैं। बता दें कि पाक टीम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखित गारंटी दी है।
विज्ञापन