{"_id":"624872db75238a5d8b683ead","slug":"uddhav-thackeray-angry-on-bjp-said-maharashtra-biggest-contribution-to-country-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे ने की अपील: कहा- अनिवार्यता नहीं, लेकिन तब तक मास्क लगाएं जब तक मैं और अजीत पवार लगाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे ने की अपील: कहा- अनिवार्यता नहीं, लेकिन तब तक मास्क लगाएं जब तक मैं और अजीत पवार लगाएंगे
Sat, 02 Apr 2022 10:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:53 PM IST
सार
ठाकरे ने कहा, एमवीए सरकार में कोई अस्थिरता नहीं है। यदि कोई गिराने की कोशिश करेगा तो उसे हम अपने विकास कार्यों से मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस दौरान कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों के मास्क नहीं लगाए मिलने पर उन्होंने खास अपील की।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुड़ी पडवा के अवसर पर उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मेट्रो-7 और मेट्रो-2 ए के रेल को हरीझंडी दिखाने के साथ ही मराठी भाषा भवन और जीएसटी भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों के मास्क नहीं लगाए मिलने पर उन्होंने खास अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तब तक सभी लोग मास्क लगाएं, जब तक मैं और अजीत पवार मास्क लगाएंगे।
विज्ञापन
सीएम ने दी मास्क लगाने की सलाह
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मास्क लगाने को लेकर अपील की है। दरअसल मराठी भाषा भवन और जीएसटी भवन की आधारशिला रखने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। जिसके बाद उन्होंने कहा कि भले ही मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म हो गई हो, लेकिन लोगों को सार्वजनिक रूप से तब तक मास्क पहनना चाहिए जब तक मैं और डिप्टी अजित पवार मास्क पहनना जारी रखते हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि COVID-19 महामारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगाए गए मास्क सहित सभी प्रतिबंध 2 अप्रैल से समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र में तीन दलों की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। ठाकरे ने कहा, एमवीए सरकार में कोई अस्थिरता नहीं है। यदि कोई गिराने की कोशिश करेगा तो उसे हम अपने विकास कार्यों से मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को गुड़ी पडवा के अवसर पर उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मेट्रो-7 और मेट्रो-2ए के रेल को हरीझंडी दिखाने के साथ ही मराठी भाषा भवन और जीएसटी भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान ठाकरे अपने रौब में नजर आए। मध्य मुंबई के वडाला में जीएसटी भवन की आधारशिला रखने के बाद ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने वालों को ध्यान देना चाहिए कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र का सबसे बड़ा योगदान है। उद्धव ने जीएसटी भवन निर्माण परियोजना में तेजी लाने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, एमवीए सरकार और पवार ने भूमि के प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जिससे भवन परियोजना का काम समय पर शुरू हो सका। ठाकरे ने दावा किया कि एमवीए सरकार में कोई आंतरिक कलह नहीं है। यह महा विकास अघाड़ी है, जिसके पैर जमीन पर मजबूती से टिके हुए हैं और योजनाबद्ध तरीके से राज्य के विकास और प्रगति के लिए काम कर रहे हैं।
गृहमंत्री दिलीप वसले पाटिल से कोई नाराजगी नहीं
ठाकरे ने शनिवार को फिर दिलीप वलसे पाटिल के साथ अपनी नाराजगी की खबरों का खंडन किया और उनके काम की तारीफ की है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस तरह की खबरें मनगढ़ंत और झूठी हैं। इनका कोई वास्तविक आधार नहीं है।
एमवीए सरकार में अक्सर अंदरूनी कलह की खबरें सुर्खियां बनती हैं। दो दिन पहले तक यह चर्चा थी कि उद्धव ठाकरे गृहमंत्री दिलीप वसले पाटिल से खुश नहीं हैं। वह मुख्यमंत्री पद के साथ ही गृहमंत्री का पद भी चाहते हैं। जिसपर शुक्रवार को उन्होंने सफाई दी थी।