फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav thackeray and neelam gorhe will be candidate of shivsena for mlc election in maharashtra

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: शिवसेना के उम्मीदवार होंगे उद्धव ठाकरे और नीलम गोरे

Tue, 05 May 2020 01:32 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 May 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Uddhav thackeray and neelam gorhe will be candidate of shivsena for mlc election in maharashtra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में नौ राज्य विधान परिषद सीटों पर 21 मई को चुनाव होने जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरे की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। मुहर लगने के साथ ही उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। बता दें कि ठाकरे न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के इसलिए उन्हें किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी जरूरी है। 

विज्ञापन


संविधान के अनुसार पद ग्रहण करने के छह माह के भीतर उनका विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है और ऐसा नहीं कर पाने की हालत में उन्हें मुख्यमंत्री पद को त्यागना होगा।
विज्ञापन

 
पार्टी के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाकरे और गोरे दो सीटों के लिए शिवसेना के उम्मीदवार होंगे। हम उनके निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी की वर्तमान संख्या को देखते हुए हम ऊपरी सदन में दो उम्मीदवारों को आसानी से चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने बताया कि ठाकरे अगले कुछ दिन में नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मई है और नामांकन वापस लेने के अंतिम तारीख 14 मई है।


राज्य विधान परिषद में 288 सीटें हैं जिसमें भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमश: 56, 54 और 44 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed