फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav's remarks show he is member of Aurangzeb fan club: Devendra Fadnavis

Maharashtra: 'औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं उद्धव ठाकरे...', शाह पर बयान के बाद फडणवीस का पलटवार

Sat, 03 Aug 2024 07:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

Maharashtra: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने औरंगजेब फैन क्लब के बारे में बात की थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने आज साबित कर दिया कि वह औरंगजेब फैन क्लब से हैं।" 

विज्ञापन
Uddhav's remarks show he is member of Aurangzeb fan club: Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शिवेसना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री की 'औरंगजेब फैन क्लब' के सदस्य के रूप में साख स्थापित कर दी है। 

विज्ञापन


फडणवीस, उद्धव ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ठाकरे ने शाह को अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था। अब्दाली ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को हराया था।फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अमित शाह ने औरंगजेब फैन क्लब के बारे में बात की थी। उद्धव ठाकरे ने आज साबित कर दिया कि वह औरंगजेब फैन क्लब से हैं।" 
विज्ञापन


शाह ने ठाकरे को बताया था 'औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख'
पिछले महीने पुणे में भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने ठाकरे को 'औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख' बताया था। उन्होंने कहा था, उद्धव ठाकरे पीएफआई का समर्थन करने वालों की गोद में बैठे हैं। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने याकूब मेमन को रिहा करने की अपील की थी। उद्ध ठाकरे आप उन लोगों की गोद में बैठे हैं, जिन्होंने जाकिर नाईको को शांति का दूत कहा था। क्या औरंगजेब फैन क्लब देश को सुरक्षित कर सकता है? केवल भारतीय जनता पार्टी ही देश और महाराष्ट्र को सुरक्षित रख सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ठाकरे द्वारा 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से नाता तोड़ने और कांग्रेस व राकांपा (अविभाजित) के साथ हाथ मिलाकर महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने का जिक्र कर रहे थे, जो जून 2022 में गिर गई थी। 

उद्धव ठाकरे ने जवाब में क्या कहा था
इसके बाद शनिवार को पुणे में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरने ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर सरकार बनाने के लिए सियासी दलों को तोड़कर 'पावर जिहाद' में लिप्त होने का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा, हमने मुस्लिम को हमारा हिंदुत्व समझाया तो हम (भाजपा के मुताबिक) औरंगजेब फैन क्लब हैं। फिर आप जो कर रहे हैं, वह पावर जिहाद है। 


अपना मानसिक संतुलन खो चुके ठाकरे: गिरीश महाजन
ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, मुझे लगता है कि उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री फडणवीस पर गलत टिप्पणी की थी। आज उन्होंने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बारे में गलत टिप्पणी की। चुनाव बहुत दूर हैं। मुझे नहीं पता कि तब तक वह किस तरह की गलत टिप्पणियां करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed