फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uddhav pays tribute to bala saheb thackeray on his death anniversary raut says dont need hindutva certificate

बालासाहेब ठाकरे की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम ने परिवार सहित दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Nov 2020 12:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 17 Nov 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
uddhav pays tribute to bala saheb thackeray on his death anniversary raut says dont need hindutva certificate
परिवार के साथ बालासाहेब ठाकरे को सीएम ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विज्ञापन

शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की आठवीं पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पत्नी रश्मी ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि हमें किसी पार्टी से हिंदुत्व के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

संजय राउत ने कहा, 'हमें अपने हिंदुत्व को किसी भी पार्टी से प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं है। हम हिंदुत्ववादी थे, हैं और हम हमेशा रहेंगे। हम उनकी तरह हिंदुत्व की राजनीति नहीं करते। जब भी देश को हमारी जरूरत होगी, हिंदुत्व की तलवार लहराते हुए शिवसेना हमेशा आगे आएगी।'
विज्ञापन

 
आज है बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि
शिवसेना की नींव रखने वाले बालासाहेब ठाकरे ने 17 नवंबर 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी आठवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। बालासाहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को एक मराठी परिवार में हुआ था। वे पहले पेशे से कार्टूनिस्ट थे और 1960 में राजनीति में कदम रखा। बाद में वे एक कद्दावर राजनेता के तौर पर उभरे। उनकी छवि हमेशा एक कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी नेता की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed