फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav-led Sena attacks on Bommai Government, Says Karnataka Bhavan becomes bone of contention between state

Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कर्नाटक भवन के निर्माण के प्रस्ताव पर विवाद, उद्धव गुट ने उठाए सवाल

Tue, 18 Oct 2022 11:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Oct 2022 11:12 AM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोल्हापुर जिले के सिद्धगिरी में लिंगायत कनेरी मठ के परिसर में कर्नाटक भवन की आधारशिला रखी थी। जिसके बाद से उद्धव गुट के पदाधिकारियों ने इस पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Uddhav-led Sena attacks on Bommai Government, Says Karnataka Bhavan becomes bone of contention between state
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक मठ के स्वामित्व वाली भूमि पर कर्नाटक भवन के प्रस्तावित निर्माण ने दोनों राज्यों के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को फिर से जन्म दे दिया है। उद्धव ठाकरे गुट के स्थानीय पदाधिकारी कर्नाटक सरकार के इस कदम का जमकर विरोध कर रहे हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोल्हापुर जिले के सिद्धगिरी में लिंगायत कनेरी मठ के परिसर में कर्नाटक भवन की आधारशिला रखी थी। बोम्मई ने इस निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया था। लेकिन अब विरोध होने के बाद निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन


कर्नाटक में मराठियों से भेदभाव हो रहा: संजय पवार
पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव गुट के जिला प्रमुख, संजय पवार ने कहा कि कर्नाटक में मराठी लोग सरकारी अधिसूचनाओं द्वारा कन्नड़ के उपयोग को अनिवार्य करने के प्रशासन के कदम के कारण परेशानियों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ने केवल कन्नड़ में व्यावसायिक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया है। मराठी को परोक्ष रूप से कन्नर भाषा सीखने के लिए मजबूर किया जाता है। कर्नाटक में मराठियों पर अत्याचार हो रहा है, यही वजह है कि पार्टी ने इस मामले पर आक्रामक तरीके से निपटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद का केंद्र रहा है कोल्हापुर
बता दें कि कोल्हापुर जिला कर्नाटक में बेलगावी से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो 1956 से सीमा विवाद के केंद्र में रहा है। इन क्षेत्रों में मराठी भाषी लोग महाराष्ट्र में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। इन सभी लोगों ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार उनके आंदोलन को दबाने और उन पर कन्नड़ भाषा थोपने की जबरन कोशिश कर रही है। 




कर्नाटक के मंत्री ने दिया संजय पवार को जवाब
शिवसेना गुट की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने कहा कि जिस भूमि पर भवन है उसका निर्माण मठ के निजी स्वामित्व में किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए निर्माण नहीं रुकेगा। उद्धव गुट की 'विध्वंस' की परोक्ष धमकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक ने कहा कि संजय पवार को याद रखना चाहिए कि कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी की दर्जनों मूर्तियां हैं। कर्नाटक में शिवाजी की मूर्तियों की स्थापना के दौरान किसी भी कन्नड़ ने विरोध नहीं किया। आशा है कि आप समझ गए होंगे कि हमारा क्या मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed