फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udaipur : MLA phool singh meena is now studying BA

राजस्थान : बेटियों ने दी प्रेरणा, 55 साल के विधायक अब कर रहे बीए की पढ़ाई

Wed, 18 Jul 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Udaipur : MLA phool singh meena is now studying BA
विधायक फूल सिंह मीणा

राजस्थान के उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह मीणा 55 वर्ष की उम्र में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं। दरअसल विधायक फूल सिंह मीणा की पांच बेटियां हैं जिन्होंने इस उम्र में भी अपने पिता में पढ़ने की ललक जगाई है। अब सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य उन्हें ट्यूशन देते हैं।

विज्ञापन


विधायक फूल सिंह मीणा सातवीं तक पढे़ थे। करीब 40 साल बाद बेटियों की प्रेरणा से ही उन्होंने किताब हाथ में ली और 10वीं-12वीं कक्षा पास की। अब बीए प्रथम वर्ष में स्वयंपाठी के तौर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ ही मीणा चुनावों की तैयारी में भी लगे है, इसलिए कहीं भी जाते हुए कार में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


पढ़ाई में लगन देखकर मनवाखेड़ा स्कूल के प्रिंसिपल संजय लूणावत इन्हें पढ़ाते हैं। वैसे मीणा खुद भले ही कम पढ़े लिखे थे, लेकिन इन्होंने अपनी पांचों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई है। इनकी 4 बेटियां स्नातकोत्तर तक पढ़ाई कर चुकी हैं। एक बेटी पुणे में लॉ कर रही है। कार्यक्रमों से रात को घर पहुंचने के बाद ये अपनी बेटियों से पढ़ाई करते हैं। फूल सिंह मीणा बीए प्रथम वर्ष में लोक प्रशासन, राजनीति, समाज शास्त्र, हिंदी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलसिंह मीणा का कहना है कि विधायक बनने के बाद स्कूलों के कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भाषण देते वक्त मेरे दिमाग में एक ही बात आती थी कि मैं खुद तो पढ़ा-लिखा हूं ही नहीं। मेरी बेटियों ने भी मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेटी ने मुझे कहे बिना ही 10वीं कक्षा का फॉर्म भर दिया और पढ़ाई करने के लिए आगे लाई। इसके बाद पढ़ाई करना शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed