फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UCC model will be seen in Uttarakhand Gujarat BJP efforts to build consensus Pasmanda community intensifies

UCC: उत्तराखंड-गुजरात में दिखेगा भाजपा का यूसीसी मॉडल! पसमांदा समुदाय के बीच सहमति बनाने के प्रयास तेज

Sun, 23 Jul 2023 05:39 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

यूसीसी पर पसमांदा समुदाय के बीच चर्चा सहित इन सभी कार्यक्रमों को मुसलमानों के बीच भाजपा की पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पसमांदा समुदाय के बीच सहमति बनने से यूसीसी का विरोध कमजोर पड़ सकता है जो सरकार के पक्ष में जा सकता है।

विज्ञापन
UCC model will be seen in Uttarakhand Gujarat BJP efforts to build consensus Pasmanda community intensifies
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर लोगों की राय जानने की तिथि बढ़ाकर 28 जुलाई कर दिए जाने के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बिल को वर्तमान सत्र में नहीं लाएगी। भाजपा का यूसीसी पर क्या मॉडल होगा, इसकी झलक उत्तराखंड और गुजरात में दिखाई पड़ सकता है, जहां इसे सबसे पहले लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच भाजपा ने पसमांदा मुसलमानों के बीच समान नागरिक संहिता पर समर्थन बढ़ाने का अभियान तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


लखनऊ में जुड़े पसमांदा समुदाय के दिग्गज 
राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज (RMPM) को पसमांदा समुदाय का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है। इस संगठन की अगुवाई में लखनऊ में पसमांदा समुदाय के बीच यूसीसी पर बहस आयोजित कराई जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी और यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद शामिल हैं। पसमांदा समुदाय के बड़े चेहरों के द्वारा यूसीसी पर जोरदार बहस कराकर उनके बीच इस मुद्दे पर सहमति बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


पसमांदा मुसलमानों के बीच सहमति बनाने की कोशिश
माना जा रहा है कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए भाजपा मुसलमान समुदाय में सबसे ज्यादा आबादी वाले पसमांदा समुदाय के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। यूपी विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक में भाजपा को 6 प्रतिशत से आठ प्रतिशत तक मुसलमान मतदाताओं के वोट मिलते रहे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रयास है कि इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक किया जाए। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि 27 जुलाई पर एक कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीसी पर पसमांदा समुदाय के बीच चर्चा सहित इन सभी कार्यक्रमों को मुसलमानों के बीच भाजपा की पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पसमांदा समुदाय के बीच सहमति बनने से यूसीसी का विरोध कमजोर पड़ सकता है जो सरकार के पक्ष में जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed