फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UBT Sena and Congress thought on Ram Mandir consecration ceremony

Politics: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होगी शिवसेना UBT, थरूर बोले- लोगों को खुद फैसला लेने दें

Thu, 28 Dec 2023 01:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, वहीं कांग्रेस का कहना है कि समारोह में जाने और न जाने का फैसला व्यक्तिगत होना चाहिए।

विज्ञापन
UBT Sena and Congress thought on Ram Mandir consecration ceremony
संजय राउत और शशि थरूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवित्र नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी ऐतिहासिक दिन को नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सियासत से लेकर खेल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को भी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला है। हालांकि, विपक्ष के कुछ नेताओं ने न्योते को अस्वीकार कर दिया है तो वहीं कुछ समारोह में भाग लेने को लेकर असमंजस में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, वहीं कांग्रेस के सासंद शशि थरूर का कहना है कि समारोह में जाने और न जाने का फैसला व्यक्तिगत होना चाहिए। हर किसी को खुद निर्णय लेने देना चाहिए की उन्हें समारोह में जाना है या नहीं। 
विज्ञापन


यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं
उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद राउत ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'उनके पास एक विज्ञापन प्रणाली है जिसके अनुसार वे काम करते हैं। वे चीजों का विज्ञापन करने में बहुत अच्छे हैं। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह करना बेरोजगारी, महंगाई, कश्मीर और मणिपुर जैसे वास्तविक मुद्दों से देश के लोगों को भटकाने का एक तरीका है। यह सब राजनीति है, भाजपा के कार्यक्रम में कौन शामिल होना चाहता है? यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा का कार्यक्रम है। यह भाजपा की रैली है। उसमे पवित्रता कहां है? राउत ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम अयोध्या जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान श्री राम का अपहरण
राउत ने आगे कहा कि शिवसेना ने राम मंदिर आंदोलन के लिए खून दिया है। बालासाहेब ठाकरे और हजारों शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इसमें योगदान दिया है। उन्होंने कहा, 'देश भर में विपक्षी नेताओं से क्यों पूछा जा रहा है कि उन्हें आमंत्रित किया गया है या नहीं। अगर यह कार्यक्रम मंदिर प्रशासन का होता तो राम मंदिर का समारोह कुछ और ही होता। वहां भाजपा सत्ता में है। मुझे लगता है कि भगवान श्री राम का एक तरह से अपहरण कर लिया गया है।'

कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया
वहीं, कांग्रेस ने भी फिलहाल अपनी उपस्थिति के लिए प्रतिबद्धता नहीं जताई है। पार्टी सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य शशि थरूर का कहना है कि समारोह में जाने का फैसला व्यक्ति पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कहा जा रहा है कि अगर आप जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप भाजपा के इशारों पर चल रहे हैं। अगर आप नहीं जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप हिंदू विरोधी हैं। थरूर ने कहा कि समारोह में जाने और न जाने का फैसला प्रत्येक व्यक्ति पर छोड़ देना चाहिए।


तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं
अयोध्या में अभिषेक समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यहां राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पूरे देश को भव्य समारोह का इंतजार था। हम सभी वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। मेरा अनुरोध है कि यदि आपको आमंत्रित किया जाता है, तो आप 22 जनवरी को जरूर जाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed