{"_id":"696d6f248556cdb3140deb93","slug":"uae-president-nahyan-on-third-official-visit-india-on-invitation-of-pm-modi-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Al Nahyan India Visit: यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Al Nahyan India Visit: यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा
Mon, 19 Jan 2026 05:09 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:09 AM IST
सार
Al Nahyan India Visit: यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं, जो दोनों देशों के संबंधों में लगातार बढ़ती नजदीकी को दिखाता है। इस दौरे में भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
- फोटो : एक्स/मोहम्मद बिन जायद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान की भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नाहयान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिन पर दोनों देशों की सोच काफी हद तक समान है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह नाहयान की भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी, जबकि पिछले दस वर्षों में यह उनका पांचवां भारत दौरा है। यह यात्रा भारत और यूएई के बीच हाल के उच्चस्तरीय संपर्कों से बनी मजबूत गति को आगे बढ़ाएगी। इनमें सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अप्रैल 2025 में दुबई के क्राउन प्रिंस व यूएई के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा शामिल है।
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले
विज्ञापन
भारत-यूएई प्रमुख व्यापार साझेदार
भारत और यूएई के बीच राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं। दोनों देश एक-दूसरे के प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए), लोकल करेंसी सेटलमेंट (एलसीएस) प्रणाली और द्विपक्षीय निवेश संधि ने इन रिश्तों को और मजबूती दी है। ऊर्जा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते सहित मजबूत साझेदारी है। भारत और यूएई ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और यूएई-फ्रांस-भारत त्रिपक्षीय मंच जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन