फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   U turn of Rahul Gandhi on sabarimala issue, now said both side have a valid position

सबरीमाला मुद्दे पर राहुल गांधी का यूटर्न, अब कहा दोनों पक्षों के तर्क में दम

Mon, 14 Jan 2019 12:39 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 14 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
U turn of Rahul Gandhi on sabarimala issue, now said both side have a valid position
राहुल गांधी - फोटो : Facebook

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब तक कहते आए हैं कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने दिया जाना चाहिए। लेकिन अब राहुल का कुछ और ही कहना है। उन्होंने शनिवार को इस मुद्दे पर कहा कि उन्हें दोनों पक्षों के तर्क में दम दिखाई देता है इसलिए वह साफ तौर पर कुछ नहीं कह सकते।


loader

उन्होंने इस मामले पर दुबई में कहा,"मैंने इस मामले पर दोनों पक्षों की बात सुनी है और मेरा आज का रुख शुरुआती रुख से अलग है। केरल के लोगों की बात सुनने के बाद मुझे दोनों पक्षों के तर्क में दम दिखाई देता है। इस तर्क में वैधता देखता हूं कि परंपरा का संरक्षण किए जाने की आवश्कता है। मैं इस तर्क में भी वैधता देखता हूं कि महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। इसलिए मैं इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख नहीं बता पाउंगा।" 

बेहद जटिल है मुद्दा

राहुल ने कहा कि केरल के लोग और केरल की कांग्रेस कमिटि से इसपर बात की। जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि ये मुद्दा बेहद जटिल है। दोनों ही पक्षों का रुख वैध है। मैं इस मामले पर फैसला करने की जिम्मेदारी केरल के लोगों को सौंपता हूं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्या कहा था

राहुल गांधी ने 28 सितंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा था कि सभी महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की अमुमति मिलनी चाहिए। राहुल का ये विचार केरल की कांग्रेस इकाई से अलग था। 

गौरतलब है कि केरल के सबरीमाल मंदिर में सदियों से महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। लेकिन कोर्ट के इस फैसले का आज तक विरोध किया जा रहा है। विरोध करने वालों में भगवना अयप्पा के भक्तों के अलावा राजनीतिक पार्टियां और हिंदू संगठन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed