{"_id":"62a75b786eec1057ac63a205","slug":"two-youths-planning-to-join-banned-organization-arrested-cbi-arrested-four-in-bribery-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arrest: प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, रिश्वत मामले में सीबीआई ने चार को दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arrest: प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, रिश्वत मामले में सीबीआई ने चार को दबोचा
Mon, 13 Jun 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादिया/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादिया/नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:14 PM IST
सार
सादिया जिले के पुलिस अधीक्षक पुश्किन जैन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की सादिया के दो युवक एनएससीएन-आईएम से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने एक खोजी अभियान चलाते हुए दोनों युवकों को रविवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस ने सोमवार को सादिया पुलिस जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नगा संगठन एनएससीएन-आईएम में शामिल होने की योजना बना रहे थे। दूसरी ओर सीबीआई ने कथित रिश्वत मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो अधिकारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
असम पुलिस को बड़ी सफलता
सादिया जिले के पुलिस अधीक्षक पुश्किन जैन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की सादिया के दो युवक एनएससीएन-आईएम से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने एक खोजी अभियान चलाते हुए दोनों युवकों को रविवार को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की और उनके घर वालों को सौंप दिया। जैन ने कहा कि युवकों ने स्वीकार किया कि वे इस संगठन में शामिल होने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
एनएचएआई के दो अधिकारियों समेत चार गिरफ्तार
सीबीआई ने कथित रिश्वत मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो अधिकारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रिश्वत के लेन-देन की सूचना मिलने के आधार पर सीबीआई ने छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एनएचएआई का एक परियोजना निदेशक और लेखा अधिकारी शामिल है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी सड़क के निर्माण क्षेत्र में सक्रिय गुरुग्राम की एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन