Maharashtra: 13वीं मंजिल से गिरी दो साल का बच्ची, पड़ोसी की सतर्कता के चलते बची जान; देखें वीडियो
बच्ची की जान भावेश म्हात्रे नाम के शख्स की सतर्कता के चलते बच गई। सोशल मीडिया पर भावेश की जमकर प्रशंसा हो रही है। लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...' यह कहावत महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से सामने आई एक घटना पर फिट बैठती है। डोंबिवली में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से गिरे एक दो साल के बच्चे की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बच्ची की जान भावेश म्हात्रे नाम के शख्स की सतर्कता के चलते बच गई। सोशल मीडिया पर भावेश की जमकर प्रशंसा हो रही है। लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बता रहे हैं। यह घटना पिछले सप्ताह डोंबिवली के देवीचापाड़ा इलाके में हुई थी और बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।
सामने आए वीडियो में भावेश म्हात्रे बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वह बच्ची को पूरी तरह से पकड़ने में असफल रहे, लेकिन कोशिश के चलते जमीन पर गिरने का प्रभाव हो गया। इससे बच्ची जमीन से सीधे टकराने से बच गई। बच्ची के शरीर में हल्की चोटें आई हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची 13वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खेलते समय गिर गई थी। कुछ देर तक बालकनी के किनारे लटकी रही और फिर गिर गई। महात्रे ने बताया कि वह इमारत के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने बच्ची को बालकनी में लटके देखा। उसे देखकर मैं दौड़ पड़ा, क्योंकि मुझे हर हाल में बच्ची को बचाना था। उन्होंने ने कहा, साहस और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। एक नागरिक अधिकारी ने महात्रे के कार्य की सराहना की और कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की योजना है।
वीडियो नीचे देखें-
#महाराष्ट्र में तीसरी मंजिल से गिरा दो साल का बच्चा
— Mohit rai (@mohirai) January 26, 2025
नीचे खड़े पड़ोसी शख्स ने दौड़कर बचाई जान
सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल#maharashtra #mumbai #ViralVideos #ShockingVideo #cctv #viral pic.twitter.com/scKpDWqwQ1