Indian Navy: नौ सेना की दो महिला अधिकारी करेंगी सागर यात्रा, तारिणी जहाज से लगाएंगी दुनिया का चक्कर
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों महिला अधिकारी पिछले तीन साल से सागर परिक्रमा अभियान की तैयारी कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौ सेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए सागर की यात्रा पर रवाना होंगी। दोनों अधिकारी INSV तारिणी के जरिये समुद्र मार्ग से पूरी दुनिया का चक्का लगाएंगीं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि दोनों महिला अधिकारी पिछले तीन साल से सागर परिक्रमा अभियान की तैयारी कर रही हैं।
कमांडर मधवाल ने कहा कि सागर परिक्रमा एक कठिन यात्रा होगी। इसमें अत्यधिक कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता की जरूरत होगी। इसके लिए दोनों अधिकारी कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं और हजारों मील का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों को गोल्डन ग्लोब रेस के हीरो कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) प्रशिक्षण दे रहे हैं।
नौ सेना के मुताबिक दोनों अधिकारियों ने पिछले साल छह सदस्यीय दल में शामिल रहकर गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जनेरियो और वापस ट्रांस-महासागरीय अभियान में भाग लिया था। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गोवा से पोर्ट ब्लेयर तक और वापस डबल हैंडेड मोड में नौकायन अभियान चलाया था। साथ ही दोनों ने डबल हैंडेड मोड में गोवा से पोर्ट लुइस, मॉरीशस तक सफलतापूर्वक यात्रा की थी।
नौ सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौ सेना ने समुद्री विरासत को संरक्षित करने और नाविक कौशल को बढ़ावा देने के लिए नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। भारतीय नौसेना ने नौकायन प्रशिक्षण जहाजों आईएनएस तरंगिनी और आईएनएस सुदर्शिनी और आईएनएसवी म्हादेई और तारिणी से जलयात्रा के जरिये समुद्री नौकायन अभियानों में अहम भूमिका निभाई है।
मधवाल ने कहा कि समुद्री कौशल और रोमांच को जारी रखते हुए, भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के जल्द आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाने के असाधारण अभियान पर रवाना होंगी।
समुद्र में ‘नारी शक्ति’ का अभूतपूर्व प्रदर्शन
भारतीय नौसेना के अनुसार अभियान साबित करता है कि समुद्र में नारी शक्ति भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर रही है। नौसेना ने कहा कि आईएनएसवी तारिणी ने समुद्री क्षेत्र में 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन किया है और इससे देश की महिलाओं को भारतीय नौसेना के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.