फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two week UP visit of Priyanka Gandhi will start on 11 for 33 seats

प्रियंका का पहला चुनावी दौरा: दो सप्ताह तक रहेंगी उत्तर प्रदेश में, कवर करेंगी 33 सीटें

Sat, 09 Feb 2019 12:08 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 09 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Two week UP visit of Priyanka Gandhi will start on 11 for 33 seats
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी 11 फरवरी से अपने पहले दौरे पर उत्तर प्रदेश जाएंगी। उनका ये दौरा दो सप्ताह तक का होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो से लेकर जनसभाएं करेंगी और 33 संसदीय क्षेत्रों के वोटरों से सीधा संवाद करेंगी।


loader

शुरुआत के चार दिन वह लखनऊ में रहेंगी, इसके बाद वह 15 फरवरी से दस दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में लोगों के बीच जाएंगी। लोगों से बातचीत करेंगी। पार्टी से जुड़े सूत्र का कहना है कि प्रियंका 14 फरवरी के लखनऊ प्रवास के बाद दिल्ली नहीं लौटेंगी। वह दूसरे क्षेत्रों में जाएंगी।  

कुंभ स्नान के लिए जा सकती हैं

ये भी माना जा रहा है कि प्रियंका 14 फरवरी को कुंभ स्नान करने के लिए जा सकती हैं। फिलहाल इस कार्यक्रम पर अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का ये मानना है कि प्रियंका से कांग्रेस को काफी फायदा होने वाला है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

26 सीटों पर होगा फोकस

पार्टी इस बार यहां 26 सीटों पर फोकस करेगी। पार्टी के एक मुख्य रणनीतिकार का कहना है कि बीते तीन लोकसभा चुनावों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर कांग्रेस ने यहां 26 सीटों पर फोकस करने की योजना बनाई है। 

मोदी और योगी को घेरने की रणनीति पर काम

पार्टी से जुड़े इस नेता के मुताबिक प्रियंका की क्षेत्र में मौजूदगी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके घर में घेरने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। साल 2009 में जब पार्टी ने प्रदेश में 22 सीटें जीती थीं तो 14-15 सीटें इसी पूर्वी उत्तर प्रदेश से थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed