{"_id":"60922f158ebc3e47ec48c4d0","slug":"two-tribal-girls-alleges-rape-in-assam-by-four-men-police-filed-fir-and-started-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: दो आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दरिंदगी: दो आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे
Wed, 05 May 2021 11:08 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 05 May 2021 11:08 AM IST
सार
असम के कछार जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी अभी फरार हैं और इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
असम में दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
असम के कछार जिले से दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की है और एक सब्जी के बाजार के पास चार लोगों ने दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को ल़ड़कियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
बता दें कि ये चारों आरोपी अभी भी फरार हैं। दोनों लड़कियों ने बताया कि ये चार लोग पहले भी कई बार उन्हें परेशान और प्रताड़ित कर चुके हैं। यही नहीं इन लोगों ने शिकायत करने पर लड़कियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। असम पुलिस ने रोबन लस्कर, ग्याश उद्दीन, रोकीबुल हुसैन और सीरू लस्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।