फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two transgender persons among four people murdered in Hyderabad in single night

Telangana: दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की हत्या, हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद; जांच जारी

Wed, 21 Jun 2023 03:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

Telangana: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तप्पाचबुतरा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर हमला किया गया है, उन्हें पत्थरों से मारा गया और छुरा घोंपा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two transgender persons among four people murdered in Hyderabad in single night
पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

दो ट्रांसजेंडर और दो बेघर लोग उन चार लोगों में शामिल हैं जिनकी यहां अलग-अलग इलाकों में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तप्पाचबुतरा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर हमला किया गया है, उन्हें पत्थरों से मारा गया और छुरा घोंपा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक 25 से 30 आयु वर्ग के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की मौत के मामले में शुरुआती जांच से लगता है कि अपराधी उनके करीबी हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया में है और उन्हें पीड़ितों पर हमले में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी मिला है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकाडं का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 
 

विज्ञापन

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में बुधवार सुबह सड़क किनारे सो रहे दो और लोगों की पत्थरों से टकराने से मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है। 
 

उन्होंने बताया कि वे उनकी हत्या के पीछे कारणों की जांच कर रहे हैं और यह भी पता कर रहे हैं कि क्या उनकी हत्या का दो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की हत्या से कोई सबंध है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed