फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two trampled to death by elephants in Jharkhand Latest News Update

Jharkhand: पलामू के गांव में जंगली हाथियों ने दो को मार डाला, गढ़वा में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत

Thu, 15 Dec 2022 06:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 15 Dec 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Two trampled to death by elephants in Jharkhand Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के बनियाडीह क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने गुरुवार सुबह धावा बोल दिया। इस दौरान किशुनपुर गांव में दो व्यक्तियों की जान चली गई। सहायक वन संरक्षक रामसूरत प्रसाद ने बताया कि हाथियों के झुंड के शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह पांच हुई इस घटना के बाद घायल व्यक्ति को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो 12-15 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और उत्पात मचाने लगा। जब ग्रामीण हाथियों के झुंड को गांव से भगाने लगे, तो उन्होंने ग्रामीणों पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इस घटना में ग्रामीण वंशी महतो (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान मनोज राम (45) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। हाथियों के हमले में कुछ ग्रामीण घायल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत
वहीं, झारखंड में तेंदुए के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। मामला गढ़वा के भंडरिया का है। बताया जा रहा है कि शाम को बच्चा बिस्किट लेने पास के दुकान गया था। इस बीच तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed