फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two TMC worker hit with revolver in West Bengal North 24 Parganas, Six arrested

पश्चिम बंगाल: टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं पर हमला, छह लोग गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 08:14 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Jul 2021 08:14 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कम से कम 10 से 12 लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के देशप्रियनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय आए और वहां मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Two TMC worker hit with revolver in West Bengal North 24 Parganas, Six arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं पर उपद्रवियों ने हमला किया और शहर के उत्तर में बाहरी इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर हवा में गोली चलाई, जिससे इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कम से कम 10 से 12 लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के देशप्रियनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय आए और वहां रखे फर्नीचरों में तोड़फोड़ की और दो कार्यकर्ताओं को रिवाल्वर के हत्थे से मारने से पहले खींच कर कार्यालय से बाहर ले आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद उपद्रवियों ने हवा में गोली चलाई और दोनों घायलों को सड़क पर छोड़ मौके से फरार हो गए। अधिकारी के मुताबिक, इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि भगवा पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे स्थानीय विधायक मदन मित्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा चुनाव में हारने के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं को भयभीत करने की कोशिश कर रही है। हम इसके विरोध में रैली निकालेंगे।

हालांकि, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के दो गुट इलाके के रियल एस्टेट पर नियंत्रण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


इस बीच, एक अन्य घटना में तृणमूल विधायक लवली मोइत्रा ने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र सोनारपुर दक्षिण में जनता तक पहुंचने के कार्यक्रम के लिए लगाए गए पंडाल में शनिवार रात ‘आग लगा दी’ गई। मोइत्रा ने कहा, ‘‘कुछ शरारती तत्व इलाके में हमारे कार्यक्रम को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वे सफल नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed