फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Tigers die in Maharashtra after killing Avani tigress

अवनि बाघिन की हत्या के बाद महाराष्ट्र में तीन बाघों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Thu, 15 Nov 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 15 Nov 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Three Tigers die in Maharashtra after killing Avani tigress
Tiger Death
अवनि बाघिन की हत्या का मामला थमा नहीं है कि तीन और बाघों के मरने की खबर है। दरअसल महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन बाघ के बच्चों की ट्रेन के कटने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इनकी मौत बल्लारपुर गोंदिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र के यवतमाल में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन अवनि उर्फ टी1 को मार गिराया गया था। वह 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। बाघिन की मौत से केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री मेनका गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नाराज हैं। केंद्रीय मंत्री ने बाघिन की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को हटाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन


बाघिन की मौत के बाद से वन्यजीव संरक्षण संस्थाएं इसका विरोध कर रही हैं। मुनगंटीवार ने हालांकि इस हत्या का यह कहते हुए बचाव किया कि इससे स्थानीय किसानों और आदिवासियों के बीच अशांति का माहौल पैदा हो गया था क्योंकि पिछले 2 सालों में अवनि ने 14 लोगों को मार दिया था। बता दें कि बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों सहित कुल 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस ऑपरेशन में 4 हाथियों और वन्यजीव पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भी लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed