{"_id":"5bde3180bdec2269a642bc6a","slug":"two-suspected-militants-beaten-to-death-by-public-in-cachar-district-of-assam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम के कछार जिले में दो संदिग्ध उग्रवादियों की लोगों ने की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के कछार जिले में दो संदिग्ध उग्रवादियों की लोगों ने की पीट-पीट कर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कछार जिले में भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद ले जा रहे दो संदिग्ध उग्रवादियों को शनिवार को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। उन्हें गंभीर हालत में सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कछार के पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने बताया कि दोनों के कब्जे से तीन एके-56 राइफलों के अलावा एक चीनी लाइट मशीनगन, 12 बोर की एक राइफल, 5.56 मिमी की एक राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों संदिग्ध लखीपुर सब-डिवीजन के हरिनगर में बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय स्थानीय लोगों ने उनके थैले में राइफलें देखीं और संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ करने लगे। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गांव वालों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
दो दिन पहले तिनसुकिया में संदिग्ध उग्रवादियों ने की थीं पांच हत्याएं
ध्यान रहे कि दो दिन पहले तिनसुकिया जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसलिए उन युवकों को देख कर गांव वालों को संदेह हुआ कि कहीं वे इलाके में कोई वारदात करने तो नहीं आए हैं।