{"_id":"639060fe4f9d8b42e903d24c","slug":"two-smugglers-arrested-from-bangladesh-border-including-woman-gold-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF: बांग्लादेश सीमा से महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF: बांग्लादेश सीमा से महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट जब्त
Wed, 07 Dec 2022 08:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:02 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमल कुमार साहा औरअकलीमा सरदार के रूप में हुई है। दोनों बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
two smugglers arrested from Bangladesh Border, including woman
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ ने बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.55 करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमल कुमार साहा और अकलीमा सरदार के रूप में हुई है। दोनों बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ की 112वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत (उत्तर 24 परगना) के अंतर्गत सीमा चौकी आरशिकारि पर तैनात जवानों ने तस्कर अमल कुमार साहा को 10 सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा। इनका वजन 1166 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत 64,26,059 रूपये है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी तस्कर ने दिया था सोना, मात्र एक हजार रुपये मिलने वाले थे
पूछताछ के दौरान अमल कुमार ने बताया कि ये सोना उसे बांग्लादेशी तस्कर रिजौअल मंडल, जिला सतखिरा ने दिया था। वह यह सोना बिठारि बाजार में रामप्रसाद बिस्वास, जिला उत्तर 24 परगना को सौंपने वाला था। इस काम के लिए उसे 1,000 रूपये मिलने थे, लेकिन साइकिल से जाते समय जवानों ने उसे तलाशी के दौरान पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्कर को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग टेंटुलिया को सौंप दिया गया।
महिला तस्कर को दो हजार रुपये मिलने वाले थे
इसी तरह से एक अन्य घटना में दक्षिण बंगाल की सीमा चौकी जयंतीपुर पर तैनात 158 वीं वाहिनी के जवानों ने एक महिला तस्कर को 15 सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा। जब्त सोने का वजन 1749.72 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 97,21,444 रुपए बताई जा रही है। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान अकलीमा सरदार, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई। बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि ये सोना उसे बांग्लादेशी तस्कर बादल, निवासी बेनापोल ने दिया था।
ये बिस्किट वह भारतीय तस्कर असगर शेख, निवासी पेट्रापोल को सौंपनी वाली थी। इस काम के लिए उसे 2,000 रूपये मिलने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला तस्कर को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग पेट्रापोल को सौंप दिया गया।