मुरादाबाद में मंदिर साफ करने पर दो पक्षों में बवाल, पांच गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में भोजपुर के चकबेगमपुर गांव में जागरण के लिए मंदिर की सफाई करने पर अलग अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच रविवार सुबह विवाद हो गया। आरोप है कि मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई।
करीब 20-22 लोग पत्थरबाजी में जख्मी हो गए। पुलिस ने 30 नामजद सहित 50 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पांच को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एहतियातन पुलिस अधिकारी भी गश्त करते रहे।
एसएचओ भोजपुर अजयवीर सिंह ने बताया कि चकबेगमपुर स्थित चामूंडा मंदिर पर कुछ दिनों बाद जागरण होना प्रस्तावित है। इस वजह से रविवार सुबह कु छ लोग मंदिर की सफाई करने के लिए गए थे। इस दौरान वहां पर कुछ लोग आ गए और सफाई करने से रोक दिया। वह जागरण कराए जाने के विरोध में थे। इस दौरान धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गई। विवाद बढ़ा तो दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई। धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए अपशब्द कहे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी वहां पर करीब आधे घंटे तक बवाल होता रहा।
इस दौरान उमेश, आदिल, शाहनवाज, आलम, सद्दीक, पप्पू हुसैन, नफीस, साबिर सहित लगभग 22 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से पांच आरोपी आलम, नफीस, सद्दीक हुसैन, नन्हे और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भाग गए हैं। जिनमें अय्यूब, नबीजान, इरशाद , नक्शे अली , सोहिल , याकूब , मोहम्मद जान, फिरासत , शमशाद , शाने आलम, अनवर , आजम , मुस्तकीम , नबीजान, मुस्तकीम, अकबर, रहीस, ताहिर, पप्पू, ओमप्रकाश, जबर सिंह, उमेश , मुकेश, संजीव, तथा अमरजीत शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 153ए, 295, 307, 323, 504, 506 व 7 दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धार्मिक स्थल पर गाने बजाने, वीडियो बनाने का लगाया आरोप
साफ सफाई का विरोध करने वाले पक्ष के लोगों ने बताया कि मंदिर की सफाई करने वाले लोग तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। मोबाइल से आसपास के लोगों की वीडियो बना रहे थे। इसी वजह से झगड़ा हो गया था। हालांकि, एसएचओ का कहना है कि गाने बजाने और वीडियो बनाने का आरोप गलत है।
लाउडस्पीकर को लेकर भी सुबह गरमाया था माहौल
मुरादाबाद के चकबेगमपुर निवासी एक व्यक्ति के मकान में पहली मंजिल पर काफी पुराना मंदिर बना है । रविवार को सुबह छह बजे मंदिर का लाउडस्पीकर को ज्यादा आवाज से बजाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर दिया और पीआरवी पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया था।