फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two separate documents mentioned Wankhedes mother as Muslim, Hindu after her death: Malik

नवाब मलिक का आरोप: वानखेड़े की मां के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बने, एक में हिंदू व दूसरी में मुस्लिम बताया

Thu, 25 Nov 2021 05:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Nov 2021 05:04 PM IST
सार

मलिक ने कहा कि वानखेड़े की मां जाहिदा का निधन 16 अप्रैल 2015 को हुआ था। उन्हें मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाए जाने का एक सर्टिफिकेट जारी हुआ, जिसमें उन्हें मुस्लिम बताया गया। 
 

विज्ञापन
Two separate documents mentioned Wankhedes mother as Muslim, Hindu after her death: Malik
नवाब मलिक और समीर वानखेड़े - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक व एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के बीच वार-पलटवार का खेल थम नहीं रहा है। गुरुवार को मलिक ने आरोप लगाया कि वानखेड़े व उनके परिवार ने उनकी मां की 2015 में मृत्यु के बाद दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए थे। एक प्रमाण पत्र में उनकी मां को हिंदू तो दूसरे में मुस्लिम बताया गया। 

विज्ञापन


मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि वानखेड़े की मां जाहिदा का निधन 16 अप्रैल 2015 को हुआ था। उन्हें मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाए जाने का एक सर्टिफिकेट जारी हुआ, जिसमें उन्हें मुस्लिम बताया गया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री ने बताया कि इसके अगले दिन जाहिदा के परिवारजनों ने एक और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, जिसमें उन्हें हिंदू धर्म की बताया गया। मंत्री मलिक ने अपने इस दावे को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों सर्टिफिकेट भी जारी किए। इसके बाद ही गुरुवार को मीडिया से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने सवाल किया कि एक ही परिवार की दो पहचान कैसे हो सकती है? मुंबई के स्थानीय निकाय से सत्यापित दस्तावेजों के साथ वह यह दावा कर रहे हैं। 

मलिक आरोप लगाते रहे हैं कि समीर वानखेड़े मुस्लिम के रूप में पैदा हुए हैं, लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति SC का होने का दावा करते हुए केंद्र सरकार की नौकरी हासिल की है। उधर, वानखेड़े मलिक के इस आरोप का खंडन कर रहे हैं। 

राकांपा नेता मलिक पिछले माह मुंबई में क्रूज पर ड्रग पार्टी को लेकर एनसीबी द्वारा मारे गए छापे व आर्यन खान समेत 20 लोगों की गिरफ्तारी के बाद से वानखेड़े पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। आर्यन व कुछ अन्य को बाद में जमानत पर रिहा किया जा चुका है। 

नवाब मलिक ने कहा कि 6 अक्तूबर के बाद से वह वानखेड़े को लेकर खुलासे कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने आर्यन खान का अपहरण किया और 25 करोड़ की फिरौती मांगी और 18 करोड़ में सेटल किया। मलिक ने आरोप लगाया कि वानखेड़े ने अपने जन्म प्रमाण पत्र व स्कूल के दाखिले में भी बदलाव किया और नाबालिग होने के बाद भी परमिट का लाइसेंस प्राप्त किया। मलिक ने यह भी कहा कि यदि कोई धर्मांतरण करता है तो उसका गजट में प्रकाशन करना होता है, इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। 


वानखेड़े के परिवार पर नहीं लगाएंगे आरोप
गुरुवार को मलिक के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि मंत्री समीर वानखेड़े, उनके पिता या उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ वह नौ दिसंबर तक कोई ट्वीट नहीं करेंगे या कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे। हाईकोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने वानखेड़े की जाति को लेकर जातीय छानबीन समिति के समक्ष कोई शिकायत कराई है? यदि ऐसा नहीं किया है तो वे मीडिया में प्रचार को लेकर उनका इरादा क्या है, एक मंत्री की इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed