फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two prisoners absconded from Morigaon jail, second major incident in 10 months

असम: मोरीगांव जेल से दो कैदी फरार, 10 महीने में दूसरी बड़ी घटना

Wed, 20 Aug 2025 06:40 PM IST
रिया दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: रिया दुबे Updated Wed, 20 Aug 2025 06:40 PM IST
सार

मोरीगांव जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए। यह पहली बार नहीं है जब मोरीगांव जेल से कैदी भागे हों। लगातार हो रही इन जेलब्रेक घटनाओं ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि जेल सुरक्षा व्यवस्था में तात्कालिक सुधार की मांग भी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Two prisoners absconded from Morigaon jail, second major incident in 10 months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मोरीगांव जिला जेल से मंगलवार रात दो कैदी रहस्यमय परिस्थितियों में फरार हो गए। फरार कैदियों की पहचान जियारुल इस्लाम और शुभ्रत सरकार के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश: प्रसंता कुमार डेका बने लोकायुक्त अध्यक्ष, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
विज्ञापन


10 महीने पहले भागे थे पांच कैदी
यह पहली बार नहीं है जब मोरीगांव जेल से कैदी भागे हों। लगभग 10 महीने पहले पांच कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले थे, जिनमें से दो का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ताजा घटना ने जेल प्रशासन की कमजोरियों को और उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलब्रेक घटनाओं ने प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल
सूत्रों के अनुसार दोनों कैदियों ने जेल अधिकारियों की कथित लापरवाही का फायदा उठाया, हालांकि अभी आधिकारिक जांच पूरी नहीं हुई है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इन जेलब्रेक घटनाओं ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि जेल सुरक्षा व्यवस्था में तात्कालिक सुधार की मांग भी तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed