{"_id":"5d3d71628ebc3e6d0a3dfb32","slug":"two-police-constables-were-suspended-in-rajkot-for-uploading-a-video-on-tiktok-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः पीसीआर वैन चलाते वक्त टिकटॉक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो कॉन्स्टेबल निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः पीसीआर वैन चलाते वक्त टिकटॉक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो कॉन्स्टेबल निलंबित
Sun, 28 Jul 2019 03:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 28 Jul 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
गुजरात के राजकोट में दो पुलिस कॉन्स्टेबल को ड्यूटी पर रहते हुए टिकटॉक एप पर एक वीडियो शूट करने और अपलोड करने के लिए निलंबित कर दिया गया। दोनों कॉन्स्टेबल पीसीआर वैन चलाते वक्त वीडियो शूट कर रहे थे। वीडियो में एक पूर्व ट्रैफिक वार्डन पीसीआर वैन के बोनट पर पोज दे रहा था, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी वीडियो शूट कर रहा था।
विज्ञापन
ए-डिवीजन के पुलिस निरीक्षक एन के जडेजा ने कहा, 'ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन के दो कॉन्स्टेबलों को ड्यूटी पर रहते हुए पीसीआर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने में संलिप्त पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल द्वारा की गई जांच में पता चला है कि कॉन्स्टेबल अमित प्रागजी वैन चला रहा था और कॉन्स्टेबल नीलेश पूनाभाई दूर से ही वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे । वीडियो करीब डेढ़ महीने पहले रामनाथ पारा पुलिस लाइन इलाके में शूट किया गया था ।
विज्ञापन
इससे पहले भी महिला लोक रक्षक दल की कॉन्स्टेबल अर्पिता चौधरी को मेहसाणा के एक पुलिस थाने के भीतर नाचने का वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे टिकटॉक पर अपलोड करने के कुछ दिन बाद निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को ड्यूटी पर रहते हुए सतर्क रहने की जरूरत है और पीसीआर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड बिल्कुल भी न करें।