{"_id":"62cfede5b5f97e3bb3443e36","slug":"two-pilgrims-killed-and-13-injured-in-road-accident-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Road Accident: छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों से भरी बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दो की मौत और 13 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Road Accident: छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों से भरी बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दो की मौत और 13 घायल
Thu, 14 Jul 2022 03:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Jul 2022 03:50 PM IST
सार
हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी पुष्पांजलि रूपकुमार शर्मा (54) और बालोद के टेकेंद्रकुमार चंदूलाल चंद्राकर (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में तीर्थयात्रियों से भरी बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
उज्जैन गए थे दर्शन करने
पुलिस के मुताबिक,ये दुर्घटना सकोली थाना क्षेत्र के मोहघाटा जंगल के पास हुई। निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने बताया कि बस में सवार तीर्थयात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे, जो कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में दर्शन के लिए गए थे। उज्जैन से वापस आते समय जब बस गुरुवार तड़के सकोली थाना क्षेत्र के मोहघाटा जंगल के पास पहुंची तो चालक ने रोड पर खड़े ट्रक को नोटिस नहीं किया और ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस तेज रफ्तार में थी, बस की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के कारण बस का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मौके पर ही दो लोगों की मौत
निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने बताया कि हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होने बताया कि हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी पुष्पांजलि रूपकुमार शर्मा (54) और बालोद के टेकेंद्रकुमार चंदूलाल चंद्राकर (36) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में घायलों को सकोली अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन