फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two persons set ablaze on suspicion of practising black magic in Gadchiroli several arrested

Maharashtra: गढ़चिरौली में ग्रामीणों ने महिला-पुरुष को जिंदा जलाया, काला जादू के शक में हत्या; 14 गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 05:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 May 2024 05:33 PM IST
सार

गांववालों ने बुधवार को दोनों को उनके घरों से घटीसरक बाहर निकाला और आग लगाने से पहले तीन घंटे तक उनकी पिटाई की। उनके शव को बाद में नाले में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Two persons set ablaze on suspicion of practising black magic in Gadchiroli several arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक व्यक्ति और महिला को गांववालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। दरअसल, गांववालों को दोनों पर काला जादू में शामिल होने का संदेह था। इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मृतकों की पहचान देउ अटलामी और जामनी तेलामी के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


गांववालों ने बुधवार को दोनों को उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला और आग लगाने से पहले तीन घंटे तक उनकी पिटाई की। उनके शव को बाद में नाले में फेंक दिया गया। घटना के दूसरे दिन पुलिस को दोनों का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी गांव बोलेपल्ली में एक के बाद एक तीन मौतें हुईं, जिसके बाद गांववालों ने इन दोनों पर संदेह जताया। पुलिस को दोनों की हत्या में तेलामी के पति और बेटे पर भी संदेह है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed