फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three people killed, four others injured in a blast at a firecracker storage facility in New Tharagupet area of Bengaluru

कर्नाटक: बंगलूरू के थारागुपेट स्थित पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Thu, 23 Sep 2021 02:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 02:44 PM IST
सार

 बंगलूरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पंक्चर ठीक करने की एक दुकान के साथ बने एक परिवहन गोदाम में विस्फोट हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Three people killed, four others injured in a blast at a firecracker storage facility in New Tharagupet area of Bengaluru
बंगलूरू में पटाखा गोदाम में धमाका - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में गुरुवार को पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना थारागुपेट इलाके में घटी है। विस्फोट के तुरंत बाद सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बंगलूरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पंक्चर ठीक करने की एक दुकान के साथ बने एक परिवहन गोदाम में विस्फोट हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि थारागुपेट इलाके में हुए विस्फोट के पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ अस्थिर रसायन के कारण विस्फोट हुआ जो एक औद्योगिक खेप का हिस्सा था।
विज्ञापन


विस्फोट की जांच जारी:  पुलिस उपायुक्त
हरीश पांडेय ने बताया कि विस्फोट की जांच की जा रही है। यह न सिलेंडर विस्फोट था और न ही पटाखे से हुआ विस्फोट या शॉर्ट सर्किट से हुआ विस्फोट था। कम्प्रेसर के टुकड़े भी नहीं मिले। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट की वजह पर अपनी राय देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम में अब भी अस्थिर रसायन के 60 बक्से हैं। इस खेप के स्रोत और मालिक का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना ताकतवर था कि दो किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले लोगों ने इसकी आवाज सुनी जबकि स्थानीय लोगों को लगा कि भूकंप आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed