फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people injured after a portion of a building collapsed in Mumbai

मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में गिरा इमारत का हिस्सा, दो लोग घायल

Sat, 25 May 2019 04:06 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 25 May 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Two people injured after a portion of a building collapsed in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

मुंबई के घाटकोपर (ईस्ट) में शनिवार को इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा रमाबाई कॉलोनी में हुआ है।


loader
 

बताया जा रहा है कि इमारत का हिस्सा शनिवार की सुबह गिरा। घायलों की पहचान लक्ष्मी शिवाजी कूटे (57) और शिवाजी कूटे (60) के तौर पर हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत अब स्थिर है।

अधिकारियों का कहना है कि घटना सुबह सात बजे की है। दूसरी मंजिल के प्लास्टर का कुछ हिस्सा पहली मंजिल पर आकर गिर गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृहनमुबंई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई की 499 इमारतों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। मानसून के दौरान 500 इमारतें ऐसी हैं जिनपर खतरा मंडरा रहा है। बीएमसी के लिए सिरदर्द बनी ये इमारतें यहां रहने वाले कई लोग खाली भी नहीं करना चाहते हैं। 

इस मामले में मुंबई का अंधेरी-जोगेश्वरी (वेस्ट) सबसे आगे हैं। जहां की 51 इमारतें असुरक्षित हैं। इसके बाद विरे परेल का 38 इमारतें के साथ दूसरा स्थान है। जिन्हें इस साल सी1 श्रेणी में रखा गया है।

बीते साल बीएमसी ने 619 इमारतों को खतरनाक बताया था। हालांकि इस साल ये संख्या 19 फीसदी तक कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed