{"_id":"63b849147e403f3ef764b874","slug":"two-passengers-held-with-heroin-cocaine-read-maharashtra-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में हवाईअड्डे पर पकड़ी 47 करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन, दो यात्री दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में हवाईअड्डे पर पकड़ी 47 करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन, दो यात्री दबोचे
Fri, 06 Jan 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:04 PM IST
सार
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोनल यूनिट तीन के ऑपरेशन में जब्त 4.47 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये और 1.596 किलोग्राम कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को दो लोगों को कथित तौर पर 47 करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोनल यूनिट तीन के ऑपरेशन में जब्त 4.47 किलोग्राम हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये और 1.596 किलोग्राम कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले मामले में, एक व्यक्ति को 4.47 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा, जब वह केन्या एयरवेज की फ्लाइट से दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से केन्या में नैरोबी के रास्ते यहां उतरा था। उसने 12 दस्तावेज फोल्डरों में वर्जित वस्तु को छुपाया था।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में, इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान पर पहुंचे एक व्यक्ति को उसके सामान के स्कैन के बाद पकड़ा गया, जिसमें संदिग्ध बटन दिखाई दिए। ये बटन संख्या में अत्यधिक थे और कपड़ों पर असामान्य रूप से एक दूसरे के करीब लगे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बैग की सही से तलाशी में कुर्ते के बटन और महिलाओं के हैंडबैग के अंदर नकली गुहाओं में छिपाकर रखी गई 1.596 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए थे और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंबरनाथ क्षेत्र से तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 17 लाख रुपये मूल्य का 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तीन पेडलर्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।