{"_id":"5d06519e8ebc3e3547750ece","slug":"two-officials-suspended-for-sexual-harassment-with-uzbek-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्बेक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो अधिकारी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उज्बेक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो अधिकारी निलंबित
Sun, 16 Jun 2019 07:56 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 16 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को उज्बेकिस्तान की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह महिला अपने एक रिश्तेदार के इलाज के सिलसिले में भारत आई थी। एक व्हिसलब्लोअर ने हवाई अड्डे पर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
इस बीच छद्म नाम से लिखी गई शिकायत को राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे को भी भेजा गया। शिकायत में मामले का संक्षिप्त ब्योरा है और राजस्व सचिव से मामले को उच्च प्राथमिकता के आधार पर देखने का अनुरोध किया गया है। शिकायत की प्रति केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) को भी भेजी गई है जो सीमा शुल्क विभाग का शीर्ष नीति निर्माता निकाय है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर तैनात अधीक्षक स्तर के दो सीमा शुल्क अधिकारियों को यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तीन मई को एक आरोपी अधिकारी ने ताशकंद से आई उज्बेक महिला को रोका और तस्करी के अंदेशे के मद्देनजर उसके सामान की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद, अधिकारी महिला को ऐसे कमरे में ले गया जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और वहां बिना महिला अधिकारी के उसके साथ आधा घंटा रहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि करीब 50 साल के अधिकारी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। यह महिला दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपनी बहन के बच्चे का इलाज कराने के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने सीमा शुल्क विभाग को शिकायत की थी लेकिन आरोपी अधिकारी ने उसे तस्करी के झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की कथित रूप से धमकी दी। बताया जाता है कि इसके बाद उसने शिकायत वापस ले ली। अधीक्षक के खिलाफ आरोपों की जांच के दौरान इसी स्तर के अन्य अधिकारी की भूमिका का भी पता चला। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।