{"_id":"6403acecb7d3d68fa20e983e","slug":"two-odisha-government-officials-arrested-in-corruption-cases-news-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद
Sun, 05 Mar 2023 02:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:11 AM IST
सार
सतर्कता विभाग ने कहा कि खुर्दा, अंगुल और कालाहांडी जिलों में आठ स्थानों पर करीब 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद भवानीपटना के लघु सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कंदरपा प्रधान को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार के दो अधिकारियों को शनिवार को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया गया। सतर्कता विभाग ने यह जानकारी दी।
खनन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक उमेश चंद्र जेना को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 1.64 करोड़ रुपये नकद, 650 ग्राम सोने के आभूषण, भुवनेश्वर में एक बहुमंजिला इमारत, क्योंझर में तीन इमारतें और पांच भूखंड के कागजात, दो चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है।
सतर्कता विभाग ने कहा कि खुर्दा, अंगुल और कालाहांडी जिलों में आठ स्थानों पर करीब 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद भवानीपटना के लघु सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता कंदरपा प्रधान को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भुवनेश्वर में तीन फ्लैट, अंगुल शहर में दो इमारतें और पांच भूखंड के कागजात, दो चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल और 530 ग्राम सोना बरामद किया गया है। सतर्कता निदेशक यशवंत जेठवा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।