फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TWO NPP, One TMC MLA Joined BJP In Meghalaya, Ferlin Sangma, Samuel Sangma, Benedic Marak, HM Shangpliang

Meghalaya: मेघालय के चार विधायक भाजपा में शामिल, चुनाव से पहले टीएमसी को भी लगा झटका

Wed, 14 Dec 2022 01:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

मेघालय में NPP के दो और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
TWO NPP, One TMC MLA Joined BJP In Meghalaya, Ferlin Sangma, Samuel Sangma, Benedic Marak, HM Shangpliang
मेघालय में चार विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय में चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और एनपीपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दोनों पार्टी के कुल तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक भी भाजपा ज्वॉइन कर ली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चारों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें एनपीपी के बेनेडिक्ट मारक और फैरलीन संगमा तथा टीएमसी के विधायक हिमालय मुक्तन शांगप्लियांग शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सैमुएल संगमा ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। बता दें कि तीनों विधायक 28 नवंबर को ही विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से राज्य सचिवालय में मुलाकात  कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।बता दें कि तीनों विधायक 28 नवंबर को ही विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह से राज्य सचिवालय में मुलाकात  कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

विज्ञापन


साझा सरकार में भाजपा है सहयोगी
मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है। 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में एनपीपी के 23 सहित गठबंधन के कुल 48 विधायक हैं। भाजपा अपने दो विधायकों के साथ राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है। एनपीपी के साथ भाजपा के रिश्तों में कुछ दिनों से खटास आ रही है। 
विज्ञापन


फरवरी में पांचों कांग्रेस विधायक गठबंधन में शामिल हुए थे
इसके पहले इसी साल फरवरी में मेघालय कांग्रेस के पांचों विधायक भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। जबकि पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित 12 विधायक कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या पांच रह गई थी, जबकि शुरुआत में विपक्षी पार्टी के सदन में 17 सदस्य थे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा को समर्थन का पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि कांग्रेस के पांचों विधायकों ने एमडीए सरकार में आठ फरवरी 2022 को शामिल होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed